अखिलेश सिंह के राज्यसभा निर्वाचित होने पर कांग्रेसियों में उत्साह

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दिया है। श्री मल्लिक ने कहा की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचन से सभी कांग्रेसी काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा की पिछले दिनों ‘फ्लोर टेस्ट’ में जहाँ  जदयू, बीजेपी के ही कई विधायक सदन से नदारद रहें। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में एकजुट थे। ये उनके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व को दर्शाता हैं।

श्री मल्लिक ने कहा की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह बेहद सरल एंव मृदुभाषी हैं तथा उनके नेतृत्व से बिहार कांग्रेस नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा हैं। उन्होंने कहा की डॉ अखिलेश सिंह के संगठन कौशल और अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा और पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]