अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सुपौल रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी ने सुपौल स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का किया वर्चुअल शिलान्यास

न्यूज डेस्क सुपौल:

अमृत भारत योजना के तहत आज सुपौल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य संरचनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शिलान्यास किया। बताया गया कि करीब 18 करोड़ की लागत से सुपौल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

इस मौके पर सुपौल रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत सहित विधायक और एनडीए गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता सहित रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश में अमृत भारत योजना से पांच सौ से ज्यादा स्टेशन, 2000 से ज्यादा आरओबी और आरओयूबी का शिलान्यास वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। जिसमे सुपौल स्टेशन भी शामिल है।

बताया गया कि अमृत भारत स्कीम के तहत 18 करोड़ की लागत से सुपौल स्टेशन के पुनर्विकाश का कार्य होगा। जिसने भव्य भवन, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, नए पार्किंग की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, वेटिंग रूम, यात्रियों के लिए अच्छी और सुसज्जित व्यवस्था, समेत अन्य सुविधाए दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]