अधिकारियों के साथ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षात्मक बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव बाला मुरुगन डी की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा संबंधित गतिविधियों, ड्रोन गतिविधियों एवं क्षेत्र गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा हुई।

बैठक में बताया गया कि जिला अररिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 नवम्बर 2023 से प्रारंम्भ किया गया है। वर्तमान में 28 दिसम्बर 2023 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत पूर्ण पंचायातों की संख्या 179 है, जिसे पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शेष बचे पंचायतों की संख्या 32 है। जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा संपन्न कराने की अंतिम तिथि 01 जनवरी 2024 निर्धारित है। शहरी क्षेत्र अन्तर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु सभी 06 नगर निकाय अररिया नगर परिषद, फारबिसगंज नगर परिषद, जोगबनी नगर परिषद, रानीगंज नगर पंचायत, जोकीहाट नगर पंचायत एवं नरपतगंज नगर पंचायत में नोडल ऑफिसर की नियुक्ति कर ली गई है। बताया गया कि ड्रोन गतिविधि हेतु अररिया जिला को एक ड्रोन उपलब्ध कराया गया है, जिसके द्वारा एक दिन में दो पंचायतों में यात्रा के दौरान की जा रही गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया जाता है। क्षेत्र गतिविधि के तहत जिले को कुल चार वाहन उपलब्ध कराया गया है। चार वाहनों के द्वारा दो प्रखंडों में कुल आठ पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत गतिविधियां की जा रही है। बताया गया कि जिला अन्तर्गत कुल 211 पंचायतों में अलग-अलग कुल 211 डे नोडल ऑफिसर प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो अपने पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत किये गये गतिविधियों को विकसित भारत के पोर्टल पर अपलोड करते हैं।

बैठक में डीडीसी संजय कुमार,सदर एसडीओ, डीईओ, डीपीआरओ, डीएओ सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *