अभाविप ने छात्रों की समस्याओं को लेकर पीयू के परीक्षा नियंत्रक से की मुलाकात

रिपॉर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अभाविप का एक प्रतिनिधि मंडल अजित रंजन के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक ए के पांडेय से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया।

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सहायक परीक्षा नियंत्रक को पीजी के प्रकाशित रिजल्ट में बहुत से छात्रों को उपस्थिति के बावजूद अनुपस्थित कर दिया गया। फलस्वरूप रिजल्ट पेंडिंग कर दी गई है। स्नातक के छात्र छात्राओं को भी अपनी समस्याओं को लेकर कॉलेज से यूनिवर्सिटी तक चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में प्राइवेट कॉलेज में निरीक्षण के लिए यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को भेजे जाने की गुहार लगाई। पीजी सेमेस्टर थर्ड के एक पेपर छूटे अभ्यर्थियों के लिए नई परीक्षा प्रपत्र भरे जाने की तिथि प्रकाशित करने की मांग की गई।

अभाविप के प्रदेश सह मंत्री नीतीश पासवान, अजीत रंजन, पूर्व प्रदेश सह मंत्री रवि गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष पंकज कुमार, चंदन कुमार, मोनालिसा, निक्कू, अंकित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]