अररिया: अमित पूर्वे बने राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परामर्श पर अररिया जिला राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर अमित पूर्वे का मनोनयन किया है। मनोनयन का पत्र राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने अमित पूर्वे को दी। अमित पूर्वे के राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका स्वागत किया और प्रदेश कमिटी के प्रति अमित पूर्वे के मनोनयन पर आभार प्रकट किया। राजद के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान ने कर्मठ, लगनशील और संगठन का अनुभव रखने वाले श्री पूर्वे के मनोनयन से जिला में राजद के मजबूत होने की अपेक्षा जताई।


राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर श्री पूर्वे को पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, प्रदेश सचिव सुरेश पासवान, प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण, अविनाश आनंद, पूर्व प्रत्याशी शत्रुघ्न मंडल, पूर्व प्रत्याशी अविनाश मंगलम आदि ने बधाई दी है और अपेक्षा जताई कि इनके नेतृत्व में राजद व्यवसायियों के बीच और अधिक सबल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]