अररिया: एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ दुकानों में खाद उपलब्धता के स्टॉक का किया मिलान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय ने नगर परिषद क्षेत्र स्थित विभिन्न खाद दुकानों और गुदामों में जाकर रासायनिक खाद और उर्वरक के उपलब्धता को लेकर स्टॉक मिलान किया। एसडीएम शैलजा पांडेय के साथ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। एसडीएम ने स्टॉक पंजी के साथ साथ रासायनिक खाद की उपलब्धता का भौतिक मिलान किया।साथ ही दुकानों में लगे दर तालिका का भी जायजा ली। एसडीएम ने खासकर रबी फसल के लिए यूरिया और डीएपी की उपलब्धता को लेकर जांच की और कृषि विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दी। किसानों को तय निर्धारित कीमत पर रासायनिक खाद रबी फसल के लिए उपलब्ध हो सके,इसके लिए समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने हॉस्पिटल रोड स्थित मेसर्स मां भवानी खाद भंडार, किसान ट्रेडर्स आदि प्रतिष्ठानों में स्टॉक का मिलान की।

उल्लेखनीय है कि हरेक साल खाद माफियाओं और दुकानदारों के द्वारा कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराते थे। जिसको लेकर पिछले कई सालों में किसानों की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन भी हुआ। दरअसल भारत नेपाल सीमाई इलाका होने के कारण खाद माफियाओं के द्वारा बिहार के अलावे अवैध तरीके से बंगाल से खाद खासकर यूरिया और डीएपी मंगाकर कालाबजारी के साथ साथ नेपाल बहुतायत संख्या में तस्करी को अंजाम देते रहे हैं। खाद की कृत्रिम किल्लत के कारण किसानों को किसानी में भारी परेशानी उठानी पड़ती रही है। इसी को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से पहले से ही कमर कसते हुए इस तरह की पहल की है। इधर अचानक एसडीएम के दुकानों और गुदामो में रासायनिक खाद और उर्वरक के मिलान को लेकर खाद माफियाओं और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी समझ कर कई दुकानदारों ने अपनी दुकान की शटर गिरा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]