अररिया: कर्पूरी जयंती शताब्दी समारोह को लेकर जदयू की हुई बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

पटना में 24 जनवरी को होने वाले जदयू की कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर मंगलवार को फारबिसगंज नगर एवं प्रखंड जदयू इकाई की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वंश गोपाल ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष आशीष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेश सचिव रमेश सिंह, पवन मिश्रा, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य मूलचंद गोलछा मौजूद थे। बैठक में पटना में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिक से अधिक संख्या में नगर और प्रखंड से लोगों की भागीदारी पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने अररिया जिला से कार्यक्रम में दस हजार लोगों की भागीदारी का दावा किया गया। जिसमे फारबिसगंज नगर और प्रखंड से दो हजार की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में गुड्डू अली, विकास कुमार मंडल, देवकांत राय, रामा रमन मिश्रा, अख्तर जहांगीर, मो.अफरोज, मो. आसिफ, मोइन अख्तर, गोपाल राय, छोटू खान, बिंद्रेश्वरी पासवान, विनोद साह, कामरान अंसारी, जयंती मंडल, प्रकाश मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]