अररिया: कॉलेज निर्माण के लिए जमीन दान करने वाली रेशमी देवी के निधन से शोक की लहर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज में लड़कियों के उच्च शिक्षा को लेकर कॉलेज निर्माण के लिए जमीन दान करने वाली 95 वर्षीय रेशमी देवी का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर सुबह से ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दिवंगत के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर भारी भीड़ जमा रही। दिवंगत रेशमी देवी भाजपा महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन की सास थी।

मृतका के पुत्र डॉ प्रेम रंजन और रजत रंजन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थी और बीती रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। दोनों पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों की शिक्षा का अलख जगाने में उनके माँ का अहम योगदान था। लड़कियों की उच्च शिक्षा हेतु अपने जमीन का दान कर जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय का निर्माण कराया था।

रेशमी देवी के निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्रताप नारायण मंडल, शम्भू प्रसाद साह, आलोक भगत, अविनाश कन्नौजिया अंशु, धीरज पासवान, मनोज झा, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, विजय प्रकाश, शिवानी सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]