अररिया कोर्ट स्टेशन के उन्मुखीकरण के शिलान्यास की तैयारी का डीआरएम ने लिया जायजा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अमृत भारत योजना के तहत चयनित देश के स्टेशनों का सोमवार को प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास करेंगे। कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत भी नौ स्टेशनों का चयन उन्मुखीकरण के लिए किया गया है। जिसके तहत अररिया कोर्ट स्टेशन के उन्मुखीकरण का आधारशिला सोमवार को रखा जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अररिया कोर्ट स्टेशन पर तैयारी जोरों पर की जा रही है।

इसी कड़ी में तैयारियों का जायजा लेने रविवार को कटिहार मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार अधिकारियों के साथ अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 26 फरवरी सोमवार को देश के सैकड़ों स्टेशनों के साथ अररिया कोर्ट स्टेशन के उन्मुखीकरण का शिलान्यास करेंगे। जहां नए बिल्डिंग निर्माण से लेकर प्लेटफार्म और यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओ के साथ एस्क्लेटर युक्त फूट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीआरएम ने जायजा लिया और मौके पर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के साथ ही अमृत भारत योजना के तहत कटिहार मंडल के नौ स्टेशन का सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कटिहार मंडल के अधीन 18 स्टेशनों का अपग्रेडेशन के लिए चयनित किया गया था। जिनमे से 9 स्टेशनों का अपग्रेडेशन का काम पूर्व में किया जा चुका है और सोमवार को नौ स्टेशन पर इसकी आधारशिला रखी जायेगी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्टेशन का नया बिल्डिंग के साथ हाई लेवल प्लेटफार्म का निर्माण, 12 मीटर का स्केलेटर युक्त फूट ओवरब्रिज का निर्माण के साथ अन्य यात्री सुविधाओं को स्टेशन पर विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के बाद द्रुत गति से काम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय सांसद, विधायक के साथ रेलवे के अधिकारी सोमवार को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]