अररिया: जरूरतमंदों के बीच केनरा बैंक ने किया कंबल का वितरण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार की रात केनरा बैंक की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बैंक के अधिकारी नगर परिषद क्षेत्र के स्लम बस्ती सहित महादलित टोला में जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण घर घर जाकर स्थानीय फारबिसगंज शाखा की ओर से किया गया।

जानकारी देते हुए पूर्णिया रीजनल हेड बाबुल ग्यारी और स्थानीय शाखा के सीनियर मैनेजर सूर्य नारायण यादव ने कहा कि केनरा बैंक न केवल बैंकिंग कार्य बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। 1906 में स्थापित केनरा बैंक की आज देश में चार हजार से अधिक शाखाएं हैं। जो वाणिज्यिक कार्यों के साथ सोशल कम्युनिटी सर्विस के तहत आपदा सहित अन्य जरूरत के समय अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभाने का काम करती है।

मौके पर बैंक के पूर्णिया के एमआईपीडी मैनेजर अजय कुमार मल्होत्रा, बैंक अधिकारी मनीष कुमार, अभिनव कुमार, अजीत कुमार झा, मुकेश कुमार, माखन कुमार सिंह सहित अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]