अररिया: तस्लीमुद्दीन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे मैच में मधेपुरा ने नेपाल को हराया

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

नेताजी सुभाष स्टेडियम में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन की स्मृति में आयोजित तस्लीमुद्दीन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के शनिवार को खेले गए तीसरे मैच में मधेपुरा टाउन क्लब ने सागर दिना स्पोर्ट्स क्लब नेपाल को 3 के मुकाबले 2 गोल से पराजित कर दिया। शनिवार को मधेपुरा टाउन क्लब मधेपुरा और सागर दिना स्पोर्ट्स क्लब नेपाल के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीम एक दूसरे पर हावी रहा। लेकिन मधेपुरा की टीम ने अंत में 3 और नेपाल की टीम ने 2 गोल किए। नेताजी स्टेडियम शनिवार को रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दशकों से खचाखच भरा था।

वहीं रविवार को रंकाली स्पोर्ट्स क्लब नेपाल बनाम स्टार क्लब कटिहार के बीच मैच खेला जाएगा।

मौके पर विजय कुमार जैन, मंजूर आलम, सत्येंद्र नाथ शरण, जिला पार्षद इश्तियाक आलम, जकी अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]