अररिया: दशहरा में विधि व्यवस्था को लेकर एसपी ने अधिकारियों सहित प्रबुद्धजनों के साथ की बैठक

न्यूज डेस्क अररिया: अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह फारबिसगंज थाना में मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रबुद्धजनों के साथ मीटिंग की।एसपी ने यह बैठक थाना में थानाध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में दशहरा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर की और मौजूद अधिकारियों और लोगों से सुझाव लिए। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को एसपी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूजा पाठ के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के साथ ट्रैफिक नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौती होती है।एम दिनों के अपेक्षा बाजार में ज्यादा चहलकदमी और भीड़ होता है। जिसके कारण जाम की समस्या के साथ विधि व्यवस्था को नियंत्रित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हो जाती है। जिसको लेकर बैठक कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।उन्होंने गाड़ियों की चेकिंग और जाम वाली जगह पर निबटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावे एसपी ने पूजा पाठ के दौरान बाजार और पूजा पंडालों में छिनतई पर अंकुश लगाने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही। लगातार पुलिस गश्ती के साथ साथ जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही।

बैठक में एसपी के अतिरिक्त एसडीएम रोजी कुमारी, एसडीपीओ खुशरू सिराज, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, नप के कर्मचारी के कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आफताब अहमद, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शंभू साह, भाजपा नेता प्रताप नारायण मंडल, रालोजद नेता रमेश मेहता, राजद नेता वाहिद अंसारी, शमीम अहमद, संजय कुमार डबलू आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]