अररिया: धार्मिक ग्रंथ गीता को सर पर रखकर महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

ब्रह्मलीन विरक्त संत स्वामी श्री राम सुखदास जी महाराज के अनुयाई बालसंत श्री हरिदास जी महाराज के नेतृत्व और यजमान सीता जय प्रकाश अग्रवाल, उषा हेमुबोथरा की निगरानी में फारबिसगंज के स्वर्गीय तपेश्वर गुप्ता के गोले से शनिवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। श्री राम-सीता के जयकारों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिला व पुरुष पिंकी गुप्ता, बबीता गुप्ता, फूल कुमारी देवी, किरण गुप्ता, मीरा देवी, बेला जैन, सीता देवी, प्रीती गुप्ता, राखी देवी, मंजु देवी, मालती देवी, सरोज गुप्ता, अंजु देवी, भूमि जैन, प्रेमा जैन, वसुंधरा गुप्ता, काव्या बोथरा, रक्षा अग्रवाल, रिंकल अग्रवाल, आयुषी गुप्ता, अन्नपूर्णा देवी सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपने सर पर धार्मिक गीता ग्रंथ को धारण कर डी डी रोड, एस के रोड, सांवलिया कुंज हनुमान मंदिर, देशरत्न डॉ राजेन्द्र चौक, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंडित तिवारी स्टेशन चौक फैन्सी मार्केट पटेल चौक महिला कालेज रोड, बस स्टैंड, अस्पताल रोड, रेलवे ढाला, पुस्तकालय रोड, भगवान महावीर चौक, आर बी लेन, छुआ पट्टी होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान पुरे मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर लोगों के द्वारा अपने अपने घरों के सामने रंगोली बनाई गई तथा दीप प्रज्वलन और पुष्प वर्षा कर संत का जोरदार स्वागत किया गया। अलग-अलग स्थानों पर फल ,मेवा, टाफी, बिस्कुट एवं शीतल जल का वितरण किया गया है। देखते ही देखते यह प्रभात फेरी कारवां में बदल गई और पुरा शहर भागवतमय हो गया। प्रभात फेरी के संचालन में जयप्रकाश अग्रवाल, हेमू बोथरा, मदन मोहन कनौजिया, आजात शत्रु अग्रवाल, पूनम पांडिया, हरिन्द्र फिटकरी वाला, चुनीलाल गुलगुलिया, लोकेश जैन, राजू साह, संजय गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, जयप्रकाश आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]