अररिया नवोदय विद्यालय में बनेगा बहुउद्देश्यीय सभागार, सांसद ने रखा आधारशिला, पीएम ने जम्मू से दिया सौगात

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम श्री योजना के तहत अररिया स्थित नवोदय विद्यालय में बनने वाले बहुउद्देश्यीय सभागार का जम्मू से ऑनलाइन माध्यम के जरिए शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। अररिया में सांसद ने बहुद्देशीय सभागार की आधारशिला रखी। सांसद ने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बीते वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में औचक निरक्षण करने के दौरान विद्यालय परिसर मे हो रही कठिनाई एवं उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गई थी। जिसके बाद इस नितांत आवश्यकताओं को संज्ञान में लेते हुए बीते वर्ष जुलाई में बहुउद्देशीय सभागार के लिए शिक्षा मंत्री एवं प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। जो आज पूरा हुआ, लगभग 4 करोड़ की लागत से बनने वाली इस बहुउद्देशीय सभागार के निर्माण से स्कूल के  लगभग 700 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। वहीं छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकसित देश हो, भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनें हमारे प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा इसी बात का करते हैं। देश कोरोना से लड़ते हुए भी आज दुनियां का पांचवा अर्थव्यवस्था हो गया है और मोदीजी की गारंटी है कि इस बार फिर से मोदी जी की सरकार आई तो भारत दुनियां का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था होगा। अररिया मेरा परिवार है और हम चाहते है अपने अररिया का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहें। बच्चों के बेहतर शिक्षा को लेकर कटिबद्ध हूं।

इस मौके पर विद्यालय के प्रचार्य सुशांत कुमार झा, उप प्रचार्य आर के मिश्रा, वीणा कुमारी, प्रमिला, मीणा कुमारी, रिया, सुनीता, राजेश कुमार, एस के झा, अबू तालीम, रहमान, अमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष गौतम साह, वार्ड पार्षद मंगल कुमार, डॉ मोईद के साथ कई शिक्षक- शिक्षिका एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]