अररिया: नहाने के क्रम में डूबे अधेड़ का मिला शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए

न्यूज डेस्क अररिया: जिले के सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के पूरबारी झिरुआ स्थित रेलवे गुमटी के पास तालाब में स्नान करने के क्रम में शनिवार को एक अधेड़ युवक डूब गया था।जिसका रविवार दोपहर शव मिला। तालाब में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण अधेड़ डूब गया।हालांकि ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं थी और रविवार के दोपहर शव के तालाब में ऊपर आ जाने से ग्रामीणों ने देखने के बाद परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सिमराहा ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त रानीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 13 निवासी विनोद मल्लिक के रूप में की गई है। जो वर्तमान समय में झिरुआ गांव में ही रह रहा था। सूचना पर पहुंची सिमराहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा। इस संबंध में मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया  कि उनका पति शनिवार को नहाने के लिए शनिवार को घर से कहकर निकला था। उनके घर नही लौटने पर काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। चैती रेलवे ढाला के समीप तालाब में रविवार को उनका शव मिला। सिमराहा ओपी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]