अररिया: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मो हसरत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। महिला थाना थानाध्यक्ष मेनका रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मो हसरत पिता मो जमरूद्दीन को बैरगाछी ओपी थाना क्षेत्र के फरासुत गांव से गिरफ्तार किया। मो हसरत पर महिला थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 47/2023 दर्ज है। जिसमे उनके ऊपर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस की गिरफ्तारी के भय से वह काफी समय से फरार था। मिली सूचना के बाद महिला थाना पुलिस ने उसे उनके गांव से गिरफ्तार किया। इस बात की पुष्टि अररिया सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]