अररिया: प्रेम प्रसंग में युवक का काटा लिंग, पिता ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के सिकटी प्रखंड के बैंगा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 6 सैनी चौक में 1 जनवरी सोमवार के संध्या घटी घटना को लेकर पीड़ित युवक के पिता चंद्रानंद मंडल द्वारा शनिवार को 8 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। बरदाहा थाना कांड संख्या 2/24 में  दिए आवेदन में पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र पवन कुमार सोमवार की संध्या शौच के लिए घर से पूरब दिशा में गया था। पुरानी दुश्मनी को लेकर बलदेव मंडल, महेंद्र मंडल, रविन्द्र मंडल, सुनील मंडल, अनिल मंडल, अरविंद मंडल, विपिन मंडल, मिथुन मंडल सभी सैनी चौक के निवासी है। मजमा बना कर मेरे पुत्र जो शौच के लिए गया था। सभी लोग पहुँचकर मेरे पुत्र को जबरन उठा कर चित्रलेखा देवी पति रविन्द्र मंडल के घर के पीछे बासबाड़ी में ले गया। उसी जगह मेरे पुत्र की हत्या की नीयत से जमीन पर पटक कर तेज धारदार हथियार से लिंग काट दिया। जिससे मेरा पुत्र काफी जख्मी हो गया व काफी खून बहने लगा व पूरा कपड़ा खून से लथपथ हो गया। जब हम लोग पहुंचें तो देखा कि काफी लोग जो जमा थे वहां से भागने लगे। जबकि मेरा पुत्र छटपटा रहा था। परिवार के सभी लोग पहुच कर उसको उठा कर सदर अस्पताल अररिया ले गए। जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया भेज दिया गया और पूर्णिया में उनका इलाज कराया गया।

इस मामले में बरदाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने आवेदन दिया है जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी बख्से नही जायेंगे। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]