अररिया: भरगामा में निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा, लगे जय श्रीराम के नारे

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भरगामा में शनिवार को भगवान श्रीराम के भक्तों ने पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाला। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा भरगामा प्रखंड के कोसी कॉलोनी शिव मंदिर से शुरू होकर महथावा बाजार, रघुनाथपुर हाट, पैकपार, भरगामा बाजार, सुकेला मोड़, खजूरी बाजार होते हुए चरैया शिव मंदिर में संपन्न हुआ। कलश शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के नारे लगाते हुए सभी रामभक्त बाइक एवं चार चक्का से चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिए। शंखनाद के साथ-साथ डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए निकले। जगह-जगह स्वागत एवं आतिशबाजी की गई। पूरे इलाके जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। शोभायात्रा में कार्यक्रम संयोजक किमी आनंद कलश को सर पर रखकर सबों का अभिवादन करते रहे।

शोभायात्रा को सफल बनाने में किमी आनंद, बबलू यादव, राकेश रंजन परिहार, विशाल आर्यन, दिव्यांशु यादव, सोनू सिंघानिया, सन्नी वर्मा, राजकिशोर, प्रवेश, माधव, आकाश, गौतम, संजीत, रंजीत कौशल, कौशिक समेत बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]