अररिया: मिथिला पब्लिक स्कूल में रोबोटिक लैब की स्थापना

न्यूज डेस्क अररिया: नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मिथिला पब्लिक स्कूल में ए के झा रोबोटिक लैब की स्थापना की गई जिससे कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।लैब का शुभारंभ सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। इसके लिए अंकुरम रोबो प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख साधना झा के द्वारा रोबोटिक तकनीक भेंट दिया गया। इस अवसर पर पटना से आए रोबोटिक इंजीनियर कुमार आदित्य, 3डी डिजाइनिंग एक्सपर्ट कृतिका अंकुरम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक साधना झा ने बच्चों को रोबोटिक तकनीक की जानकारी दी । कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार महिला उद्योग संघ के अध्यक्ष उषा झा एवं प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के हेड मिस्ट्रेस तिथि चक्रवर्ती, अध्यापक हरेंद्र झा, अमित शाह, रोहण ठाकुर, अभिभावक इंदिरा मिश्रा, अमरीश राहुल , रुचिर मिश्रा, छात्र-छात्रा श्रेया सिंह,नियति राज, साक्षी, दीपा कुमारी, कौशिकी, एड्रिजा, तारा आदि ने रोबोटिक तकनीक की जानकारी प्राप्त की। मिथिला पब्लिक स्कूल में रोबोटिक लैब की स्थापना से प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने बताया कि रोबोटिक लैब की स्थापना से रोबोटिक तकनीक के बारे में कोसी क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]