अररिया में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

न्यूज़ डेस्क अररिया: अररिया कॉलेज स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया।सदर एसडीओ नवनील कुमार, डीटीओ मनोज कुमार, जन संपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं बैलून उड़ाकर किया।प्रतियोगिता के विभिन्न प्रतिस्पर्धा में निजी एवं सरकारी स्कूलों के सैकड़ों स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। पहले दिन बुशु, एथलेटिक्स में सौ, दो सौ, चार सौ और आठ सौ रेस प्रतियोगिता खेला गया। इसके अलावे पहले दिन विभिन्न स्कूलों के टीम द्वारा वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन रहा, जिसे मौजूद खेलप्रेमियों द्वारा काफी सराहा गया। खेलकूद प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में बांटा गया है,जिसमे अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 है। सफल और चयनित खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया जायेगा।

मौके पर सदर एसडीओ नवनील कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है और खेलने से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है।बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत करता है। जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है और खेल में हमे अनुशासन के साथ टीम भावना के साथ जीने की कला सिखाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन के साथ तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सभी इवेंट में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह धारणा बदल रही है। खेल के माध्यम से नित्य नए ऊंचाईयों को छूने के साथ देश को गौरवान्वित करने का काम खिलाड़ी कर दे हैं।आज अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी इसी तरह पहले स्कूल, फिर जिला उसके बाद राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय ऊंचाइयों को छूने का काम किया है।इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेल का नित्य अभ्यास करते रहने की सलाह एसडीओ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]