अररिया में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर

न्यूज़ डेस्क अररिया: कुर्साकांटा के वार्ड संख्या पांच में शुक्रवार के दोपहर माइके गई पत्नी के वापस नहीं आने पर नाराज पति ने घर में रखे कीटनाशक खाकर खुदकुशी की कोशिश की। युवक की तबियत बिगड़ने के बाद परिजन सबसे पहले आनन फानन में सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्साकांटा ले जाया गया।जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में युवक का चिकित्सकों के दल के द्वारा इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओडी स्लिप भेजकर संबंधित थाना को मामले की जानकारी दी गई।

बता दें कि युवक कुर्साकांटा वार्ड संख्या पांच के रहने वाले स्व. मो. हदीस के पुत्र मो. तसलीम है। युवक के परिजनों ने बताया कि पिछले चार पांच माह से तसलीम की पत्नी ससुराल में नहीं रहकर माइके अररिया के सुहाग मारो पोखरिया में अपने माता पिता के साथ रह रही है। गुरुवार को तसलीम के पत्नी के घर पर मामले को लेकर पंचायती हुई थी। पंचायती के बाद तसलीम की पत्नी को उसके साथ विदा कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को पति पत्नी के बीच फिर से विवाद हो गया और पत्नी फिर से माइके जाने लगी तो पति ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]