अररिया में पैसे डबल करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क अररिया: फारबिसगंज थाना पुलिस ने लोगों के पैसे को डबल करवाने के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्य सुपौल जिला के प्रतापगंज गोविंदपुर का रहने वाला रामचंद्र कुमार पिता रामप्रसाद यादव है। पुलिस ने ठगी करने गिरोह के सदस्य रामचंद्र कुमार के खाते में जमा 15 लाख रूपये की राशि को भी फ्रिज करवा दिया है। इस बात की जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने दी।

मामला फारबिसगंज आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ा है। बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि रामचंद्र कुमार जिसका खाता संख्या 260805002571 है। रामचंद्र अपने खाता से पांच लाख रुपैया जितेंद्र कुमार राम के खाता संख्या 181105002670 के चेक के माध्यम से ट्रांसफर करने पहुंचा था। ट्रांसफर से पूर्व खाता से लिंक मोबाइल नंबर पर खाताधारी की अनुमति के लिए शाखा प्रबंधक ने फोन किया तो बताया गया कि हम रामचंद्र कुमार बोल रहे हैं और पैसा को खाता में ट्रांसफर कर दीजिए।जबकि रामचंद्र कुमार बैंक में मौजूद था। जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने फारबिसगंज थाना पुलिस को सूचना दी।शाखा प्रबंधक ने बताया कि फर्जीवाड़ा की आशंका पर जब रामचंद्र कुमार का खाता संख्या 260805002571 चेक किया गया तो 26 सितंबर को उनके खाते में विभिन्न माध्यमों से एक करोड़ 25 लाख से अधिक की राशि जमा हुआ है और उसी दिन एक करोड़ नौ लाख 38 हजार निकासी की गई है।

मौके पर पहुंची फारबिसगंज पुलिस ने रामचंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया है और जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि गांव के बगल का रहने वाला टिंकू कुमार झा ने करेंट अकाउंट खुलवाकर पैसे आने और निकासी कर देने पर एक लाख रुपैया देने की बात कहा था। करेंट अकाउंट का सारा डिटेल टिंकू कुमार झा को देने की बात कही। टिंकू झा के अलावे मधेपुरा के आशीष कुमार पिता पवन यादव, नरपतगंज बड़हरा के प्रवेश यादव पिता मिश्री यादव और निर्मल कुमार नमक व्यक्ति को खाते का सारा डिटेल देने की बात कही। मामले में फारबिसगंज थाना के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के फर्द बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]