अररिया में सड़क के किनारे मां बेटी को बाइक ने मारी ठोकर, बेटी की इलाज के क्रम में हुई मौत

न्यूज डेस्क अररिया: नरपतगंज के पलासी बजरंग बली मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़ी मां बेटी को एक तेज अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी।जिससे दोनों मां बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को आनन फानन में नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत दोनों को रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही बेटी की मौत हो गई। जबकि बुरी तरह से जख्मी मां का इलाज फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।मृतका नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी वार्ड संख्या छह निवासी संजय यादव की 14 साल की बेटी ज्योति कुमारी है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम मां और बेटी दूध लाने के लिए बाजार गई थी। लौटने के क्रम में पलासी यादव चौक बजरंग बली मंदिर के पास दोनों मां और बेटी खड़ी थी। इसी दौरान तेज अनियंत्रित एक बाइक सवार ने दोनों को ठोकर मार दी। नेपाल के विराटनगर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ज्योति कुमारी की मौत हो गई।जबकि ज्योति की मां का इलाज फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]