अररिया: विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ डीडीसी ने की बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

समाहरणालय के परमान सभागार में डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।  बैठक में पीपीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, जल जीवन हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, श्रम संसाधन विभाग, बाल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, डीआरसीसी, नीति आयोग, 7 निश्चय, जीविका, पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी डेवलमेन्ट, आपदा, आपूर्ति तथा मुख्यमंत्री जनता दरबार, जिलाधिकारी जनता दरबार के लंबित मामलों आदि की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में डीडीसी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के क्रम में प्रखंडवार आवास निर्माण के निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में राजस्व और भूमि सुधार विभाग से संबंधित आंतरिक संसाधन के तहत गत वर्ष के वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने संबंधी समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में भू-अर्जन विषयक भी कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में संबंधित वरीय उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]