अररिया: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव, उत्साहित होकर मतदाताओं ने किया मतदान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले में रिक्त पड़े पदों पर पंचायत उप चुनाव गुरुवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इस दौरान 57.87% मतदान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें विषहरिया पंचायत के मुखिया के रिक्त पद पर कुल 61.49% में कुल 69.30% महिला व 54.27% पुरुष मतदाता शामिल हुए। जबकि सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के पंचायत समिति के रिक्त पद पर 53.82% में 55.55% महिला व 52.26% पुरुष मतदाता शामिल हुए।

इस संदर्भ में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ जयशंकर झा ने बताया कि विषहरिया पंचायत के 15 बूथों पर एवं सिरसिया हनुमानगंज के 14 बूथों पर मतदान सुबह 7:00 बजे आरंभ होकर संध्या 5:00 तक चला। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी बूथों से ईवीएम मशीन को मतदान कर्मी के साथ सुरक्षित वज्रगृह तक पहुंचा दिया गया है। चुनाव के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां दिनभर सड़कों पर दौड़ती रही।

इस दौरान प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी जयशंकर झा, भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार आदि दिनभर विधि व्यवस्था संधारण हेतु सड़कों पर पुलिस बल के साथ भ्रमण करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]