अररिया: हरिपुर में जिओ टावर से 5 लाख के दो मशीन की चोरी, थाना में आवेदन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के हरिपुर चौक मेहता टोला स्थित जिओ के टावर से अज्ञात चोरों के द्वारा दो कीमती मशीन चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी किए गए मशीन का कीमत 5 लाख रुपया बताया जाता है। मामले में जिओ टावर के टेक्नीशियन नरपतगंज के खाबदह कन्हैली निवासी राम प्रवेश यादव पिता बिंदेश्वरी यादव ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देते हुए चोरी की घटना की जानकारी दी है। दिए गए आवेदन में टेक्नीशियन ने बताया है कि बीते 30 दिसंबर 2023 की सुबह लगभग 3 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा जिओ टावर में मौजूद दो आरआरएच नामक मशीन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। टेक्नीशियन ने बताया कि चोरी किए गए उक्त दोनों मशीन का कीमत लगभग 5 लाख रुपया है। मामले में थाना अध्यक्ष आफताब अहमद ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]