अररिया: 15 वर्षीया बालिका का अपहरण कर 11 दिनों तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज में एक 15 वर्षीया बालिका का अपहरण एवं ग्यारह दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले में स्थानीय पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक आफताब उम्र 27 वर्ष पिता स्व रैयान साकिन समदा जिला अररिया का निवासी बताया जाता है। थाना में दिए गए आवेदन में पिता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि बीते 19 दिसंबर को रात्रि के 8 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री का उक्त युवक के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। मामले में थाना में जानकारी दी गई थी। आरोपित युवक ने ग्यारह दिन तक उसकी नाबालिक पुत्री को रखकर दुष्कर्म किया। काफी खोजबीन के बाद उसकी पुत्री एवं आरोपित युवक को बेंगलुरू से बरामद किया गया। इसके बाद 30 दिसंबर को आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। दर्ज कराए गए केस में आरोपित युवक पर पूर्व में भी अन्य कई लड़कियों के साथ इस प्रकार की घटना अंजाम देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज करते हुए आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]