एएसआर कप : रिकी खान की शतकीय पारी भी नवादा को सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा पाया,पांच विकेट से सिवान जीता

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में खेले जा रहे क्रिकेटर अमन सिंह राजपूत की स्मृति में एएसआर कप के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में नवादा के रिकी खान की 107 की शतकीय पारी बर्बाद चली गई। शतकीय पारी के बावजूद नवादा की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। सिवान ने नवादा को 2.1 ओवर शेष रहते ही पांच विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा की टीम ने 20 ओवर के मैच में अपने 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जिसमे रिकी खान ने 36 गेंदों पर 15 छक्के और 3 चौके की मदद से 107 रन की विशाल पारी खेली। नवादा की ओर से निखिल ने अपने टीम को 20 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया। सिवान की ओर से आशीष कुमार ने 2 और अनुनय झा और विकास झा को एक एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सिवान की टीम राहुल चौधरी के 24 गेंदों पर तीन चौके 6 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वहीं सिवान की प्रवीण गेल ने 35, नाहिद खान ने 36,मुलायम ने 39 और विवेक गब्बर ने 45 रनों का योगदान दिया। सिवान की टीम ने 17.5 ओवर में अपने पांच विकेट के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस तरह एएसआर कप के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में सिवान ने जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]