एक्सिस बैंक लूटकांड के बाद 20 माह पहले हुए बीओआई लूटकांड के आरोपी कैशर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया में दो दिन पहले मंगलवार को एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में एक करोड़ से अधिक के लूटकांड के बाद सक्रिय हुई अररिया पुलिस ने 20 माह पहले बैंक ऑफ इंडिया बैंक लूटकांड के फरार आरोपी मो कैशर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मो कैशर पिता मो सुधीर को मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के कालासन गांव से गिरफ्तार किया। यह जानकारी अररिया जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में दी गई। 27 मई 2022 को अररिया नगर थाना क्षेत्र में एसपी आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 30 लाख से अधिक नगद समेत 60 लाख से अधिक की सोने की लूटकांड दिन दहाड़े हुई थी। अंतर्जिला अपराधी सरगना के द्वारा उस समय बैंक लूटकांड को अंजाम देने की बात पुलिस के द्वारा कही गई थी। बैंक ऑफ इंडिया लूटकांड मामले में बेगूसराय के लोहियानगर के रहने वाले राजा सहनी उर्फ मुन्ना माइकल पिता महेश सहनी, नवगछिया पुलिस जिला के तेतरी पकड़ा गांव के पंकज सिंह पिता बंगाली सिंह, समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर के रह ए वाले सोनू उर्फ सहनवाज उर्फ दरोगा पिता मो असलम आजाद पूर्व से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

इधर मंगलवार को अररिया एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक लूटकांड मामले में पुलिस को कोई खास कामयाबी अब तक नहीं मिल पाई है। मामले के खुलासे को लेकर एसआईटी का भी गठन किया गया है। साथ ही अररिया पुलिस कप्तान के द्वारा अलग अलग टीम भी बनाई गई। मामले को लेकर स्क्वायड डॉग और फोरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी की भी मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई खास नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है।पुलिसिया कार्रवाई में ऑन ड्यूटी दिवा गश्ती के दो दरोगा और दो क्यूआरटी के जवान के निलंबन की कार्रवाई हुई है। मंगलवार को एक्सिस बैंक लूटकांड मामले में बुधवार को बैंक के मैनेजर नीरज कुमार अम्बष्ट ने नगर थाना में आवेदन देकर केवल बैंक से एक करोड़ 31 हजार 908 रूपये लूटकांड होने का जिक्र किया है। इसके अलावे बदमाशों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी लूटकांड को अंजाम दिया था। जिसमे केवल भगत ग्लास एंड प्लाई के कर्मचारी से 1 लाख 70 हजार रूपये सहित बैंक के दर्जनों ग्राहकों से लाखों रूपये की लूट हुई। बैंक के अंदर 12 बजकर दो मिनट में बदमाश घुसे थे और करीबन 12 बजकर 22 मिनट में बैंक से बाहर निकले।20 मिनट तक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित बैंक में लूट हुई।

दिन दहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुए लूटकांड मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली होने को लेकर पुलिसिंग को लेकर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]