एमपी नहीं, बल्कि पीएम बनाना हमारा लक्ष्य : प्रो बैद्यनाथ भगत

न्यूज डेस्क सुपौल

राघोपुर दक्षिण मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के निज आवास पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो भगत ने कहा कि भाजपा में सिर्फ एक चेहरा है और वो चेहरा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सर्वमान्य नेता पीएम मोदी और एक निशान कमल का निशान। भाजपा कार्यकर्त्ता इस बार 40 सीट जीतकर फिर एक बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राघोपुर दक्षिण मंडल में निवास करने वाले सभी कार्यकर्त्ता अपने अपने निवास वाले बूथ को जीतने के लिए कमर कसकर तैयार हैं। प्रदेश व जिला नेतृत्व से प्राप्त करणीय कार्य को करने के लिए कटिबद्ध हैं।

कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष बिपिन साह ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार चौधरी, बिपिन कुमार साह, रमेश मेहता, विजय कुमार चौधरी, रविन्द्र राम, चंदन कुमार, रीतू राज यादव, चेतन शर्मा, ऋतिक साह सहित कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]