एसएसबी ने 147 किलो गांजा किया जब्त, एक आरोपी पकड़ाया, एक चार पहिया वाहन जब्त

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जोगबनी और कुसमाहा बीओपी के जवानों ने अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को छापेमारी कर 147 किलो तस्करी के गांजे को जब्त किया। एसएसबी जवानों ने सूचना के आधार पर नेपाल की ओर से आ रही पश्चिम बंगाल नंबर के एक चार पहिया वाहन से 45 किलो गांजा बरामद किया। बताया जाता है कि यह चार पहिया वाहन गांजा लेकर नेपाल की ओर से आ रहा था जिसे मुख्य नाका पर जांच किया गया। जांच करने के क्रम में यह वाहन  टिकुलिया के तरफ जाने लगा,जहां एसएसबी ने पीछा कर वाहन को पकड़ा तथा उससे 45 किलो गांजा बरामद किया।इस दौरान चार पहिया वाहन के चालक वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा। एसएसबी ने वाहन तथा गांजा को जब्त कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद जोगबनी थाना के हवाले कर दिया।वहीं दूसरी ओर कुशमाहा बीओपी के एसएसबी जवानों ने हटेवा के पास बॉर्डर पिलर संख्या 176/1 के समीप कार्रवाई करते हुए 102 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को पड़ा है। पकड़ाए आरोपी का पहचान उपेंद्र मंडल घर मटियारी के रूप में हुआ है।  आरोपी नेपाल की ओर से गांजा लेकर आ रहा था। पेट्रोलिंग के दौरान कुशमाहा एसएसबी ने उक्त आरोपी को पकडा तथा तस्करी के गांजे  को जब्त किया। जब्त सामग्री का कागजी कार्यवाई के बाद जोगबनी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]