क्रिसमस को लेकर जेडपीएस में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जोगबनी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस को लेकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार भागों में बंटे ग्रुप में बच्चों ने रंगारंग पोशाक से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लास नर्सरी से यूकेजी ग्रुप को ए, क्लास 1 से 3 तक को ग्रुप बी, क्लास 4 से 6 को ग्रुप सी और क्लास 7 से 10 तक को ग्रुप डी में बांटा गया। सभी ग्रुप में अलग अलग वेशभूषा में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान सुधांशु पटेल, सोनाली कुमारी, साक्षी कुमारी, रिया कुमारी, द्वितीय स्थान पर शोएब, शाद नवाज, आराध्या, परिणीता, तृतीय स्थान में अर्श, अर्श गुप्ता, आस्था अर्पित और भूमिका मंडल रही।

मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान ने बच्चो को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा की सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए और मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]