गिट्टी ट्रक के चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के क्रम में हुई मौत

न्यूज़ डेस्क अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा में सोलह पहिया वाले गिट्टी से लदे ट्रक के चपेट में आने से 38 वर्षीया फूलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।परिजन घायल महिला को इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतका परवाहा पंचायत के घिवहा वार्ड संख्या चार निवासी गोरेलाल सरदार की पत्नी थी। हादसा चकला परवाहा भीमराम धर्मकांटा के समीप घटी।

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि फूलों देवी अपने बहनोई अनारचंद सरदार परवाहा वार्ड संख्या दस में उनके देहान्त के बाद दाह संस्कार कार्यक्रम में जा रही थी। जाने के क्रम में परवाहा की और से आने वाले गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से फूलो देवी का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में फूलो देवी को फारबिसगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें बेहतर इलाज के लिए नेपाल के एक निजी हॉस्पिटल में भेज दिया गया। जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने के बाद शव को शनिवार को घर लाया गया। स्थानीय प्रतिनिधि एवं परवाहा पुलिस कैम्प प्रभारी के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है।पुलिस ने ट्रक संख्या एपी 59सी/3116 को पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]