घर-घर पहुंच रहा अयोध्या से आया श्री राम जी का निमंत्रण, पूजित अक्षत कलश का खुटौना में हुआ स्वागत

न्यूज़ डेस्क मधुबनी:

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल अयोध्या पवित्र धाम से सृष्टि के पालनहार भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के निमित अखंड भारत के समस्त सनातनियों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। विभिन्न रूपों में विभिन्न महापुरूषों के साथ ही आम जनमानस को भी इस भव्य समारोह में अपने स्तर से सहभागी होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विधिवत् पुजीत पवित्र अक्षत कलश के माध्यम से राम भक्त सभी सनातनी को घर-घर जाकर आमंत्रित करेगें।

इसी कड़ी में रविवार को अक्षत कलश के जिले के खुटौना पहुंचते ही भगवाधारी श्री राम के पुजारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए इस पुनीत कार्य करने का अवसर पाने पर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के एकहत्था गांव स्थित जंगलिया बाबा स्थान से अक्षत वितरण का कार्य शुरू किया जायेगा। एक मुट्ठी अक्षत चावल देकर लोगों से अपील करते हुए कहा जायेगा कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम की मूर्ति स्थापना के वक्त अपने नजदीकी देवालय में सपरिवार व आस-पास के बंधु-बांधवों के साथ जाकर उसी मंदिर को अयोध्या जी धाम स्थित श्री राम मंदिर मान कर पूजा अर्चना व आरती कर भजन कीर्तन गाते हुए संध्या में पांच दीपक जलाकर दीपोत्सव जरूर मनाएं। साथ ही अपने स्तर पर अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का डिजिटल प्रसारण कराने की भी कोशिश करें। जिस प्रकार से 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा, संघर्ष और बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आई है ऐसे में प्रत्येक सनातनी भारतीय का ये कर्तव्य है कि वे इस उत्सव को आनंदपूर्वक मनाएं।

वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर प्रसाद ने बताया कि वे लोग मां जानकी की नगरी मिथिला धाम के हैं और उन्होंने रघुनंदन श्री राम के भक्तों के चरणों की सेवा करने का पावन अवसर मिला ये उनका सौभाग्य है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत वितरण को लेकर आरएसएस, भाजपा, एबीवीपी, विहिप, बजरंग दल, एकल विद्यालय, गायत्री परिवार समेत तमाम राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ता तन मन धन से जुटे हुए हैं।

रविवार को स्वागत समारोह के दौरान आरएसएस के राजेंद्र मंडल, उमेश कुमार, विजय गुप्ता, बीजेपी के विजय शंकर प्रसाद, विवेकानंद मांझी, रंजीत कुमार साह, प्रशांत मिश्र, गायत्री परिवार के वैद्यनाथ साह, अक्षय साह समेत तमाम रामभक्त मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]