चाकू का भय दिखाकर नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, नामजद एफआईआर दर्ज

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग के साथ उनके पड़ोसी ने चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। मामला गुरुवार की देर रात की बताई जाती है। मामले को लेकर पीड़ित नाबालिग के पिता ने फारबिसगंज थाना में लिखित आवेदन देकर पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही। मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस के देखरेख में नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच की गई।

घटना को लेकर पीड़िता के पिता दर्ज एफआईआर में बताया कि गुरुवार की रात दस बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने चाकू का भय दिखाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने इस बारे में कहीं जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान मार देने की भी धमकी दी।

मामले को लेकर अररिया जिला पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर फारबिसगंज थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया और आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]