सुपौल: छठी पुण्यतिथि पर याद किये गए वरिष्ठ पत्रकार बिमल बाबू, सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच परिवारजनों ने किया कंबल वितरण

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

नगर पंचायत सिमराही निवासी सुपौल जिला के वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस यूनियन के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष स्व बिमल कुमार महतो की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके ज्येष्ठ पुत्र व पत्रकार विकास आनन्द द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिमल बाबू स्मारक स्थल पर किया गया। कार्यक्रम को लेकर बिमल बाबू स्मारक को फूल माला से सजाया गया। जहां उनके फ्रेम फ़ोटो पर सैकड़ो लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख सभी ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व बिमल बाबू की पत्नी मंजू देवी के द्वारा फ़ोटो पर माल्यापर्ण कर किया गया। साथ ही धरती धन ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी होने के नाते मंजू देवी ने आस पास के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। स्व बिमल बाबू को याद करते हुए सिमराही के पूर्व मुखिया बैद्यनाथ भगत, व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित जायसवाल, पत्रकार अरुण जायसवाल, राष्ट्रीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी सहित कई लोगो ने उनके याद को संक्षिप्त भाषण के माध्यम से सबों के साथ साझा किया।

पुत्र विकास आनन्द ने बताया कि पिता के सामाजिकता को बरकरार रखते हुए ही परिवाजन ने धरती धन ट्रस्ट के माध्यम से पीछे के वर्षों में वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में ठप हुई बच्चो की शिक्षा के मद्देनजर ग्रामीण बच्चो के बीच प्रारंभिक शिक्षा की किताबें, कॉपी और स्टेशनरी सामानों का वितरण किया था और इस साल जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है।

छठी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मधुबनी जिले के वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता दौरिक पूर्वे ने बिमल बाबू को याद करते हुए बताया कि वरिष्ठ पत्रकार बिमल बाबू मिथलांचल के दोनो भागों को एक सूत्र में पिरोने का सपना रखे हुए थे, जिसे उन्होंने अपने जीवनकाल में काफी हद तक किया भी और अधूरे कार्य को करने के लिए हम सब मिलकर पूरा करेंगे। दौरिक पूर्वे ने उपस्थित लोगों को बताया कि अगले वर्ष बिमल बाबू के पुण्यतिथि पर उनके स्मारक में मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री के द्वारा किया जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर पुत्र विशाल कुमार, विनय कुमार, पुत्रवधू बुलबुल आनन्द सहित निर्मली नगर पंचायत के डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि विष्णुदेव महतो, वैश्य समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष बिनय कुमार भगत, फिंगलास के सरपंच सुभाष यादव, समाजसेवी दिलीप पूर्वे, व्यवसायी राजीव कुमार गुप्ता, विद्यानन्द मंडल, उमाशंकर भगत, जनार्दन पूर्वे, कामेश्वर यादव, रामस्वरूप यादव, बैजनाथ मंडल, राजन दास, शम्भू झा, रंजीत ठाकर, मनोज झा, अशोक मंडल, संजय मंडल, सोनू ठाकुर, बिनोद चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]