जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर आयोजित की गई कार्यकम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की उपस्थिति में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एन श्रवण एवं अन्य पदाधिकारी के साथ ज्ञान भवन, पटना में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मनरेगा से कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों यथा सार्वजनिक तालाब/निजी तालाब का निर्माण एवं जीर्णोद्धार, सार्वजनिक कुआं के किनारे सोख्ता निर्माण, सार्वजनिक चापाकल के किनारे सोख्ता निर्माण, भवनों में छत वर्षा जल संचयन कार्य एवं सार्वजनिक/निजी पौधारोपण कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधित विभागों से लक्ष्य के अनुरूप जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण कराने हेतु अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सुपौल, डी.आर.डी.ए. के निदेशक ऋषव एवं जल जीवन-हरियाली-अभियान से जुड़े अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]