जॉब कैम्प: सुपौल में 25 जनवरी को होगा जॉब कैम्प का आयोजन

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

नौकरी की तलाश कर रहे सुपौल जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, सुपौल, संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस सुपौल के प्रांगण में 25 जनवरी 2024 गुरुवार को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष तक उम्र के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इस दिन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 03:00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इसमें 50 अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

ये है कंपनी और जॉब की पूरी जानकारी

SUKHMAA SONS & ASSOCIATE कंपनी के द्वारा ASSOCIATES (TECHNICAL OPERATOR) के पद पर नौकरी दिया जाएगा। जॉब लोकेशन टाटा मोटर्स सदानंद प्लांट्स गुजरात होगा। टेक्निकल ऑपरेटर के पदों पर बहाली की प्रक्रिया होगी। वेतनमान 16623 रुपये प्रति माह होगा। शैक्षणिक योग्यता 12वीं व आईटीआई है। जॉब कैंप से संबंधित जानकारी लेने के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]