जोगबनी पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जोगबनी थाना पुलिस गुप्त सूचना पर नगर परिषद क्षेत्र के खजुरवाड़ी मुहल्ले से एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान 19 वर्षीय मो इबरान पिता मो जहाँगीर के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष भरत लाल मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस बल उसके घर पहुची तो आरोपी युवक पुलिस वाहन देख भागने का कोशिश किया। लेकिन दरवाजे पर ही पुलिस के द्वारा उसे दबोच लिया गया। तलाशी के क्रम में युवक के पास से कमर से देशी पिस्टल बरामद हुई। मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]