डीटीओ ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ बस क्रय योजना को लेकर की बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार सरकार परिवहन विभाग के निदेशानुसार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अन्तर्गत चयनित लाभुकों को बस क्रय हेतु वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमे   चयनित लाभुकों को ऋण स्वीकृति के संदर्भ में चर्चा की गई।  जिसमें बैंक और वित्तीय संस्थान के उपस्थित शाखा प्रबंधक और प्रतिनिधि के साथ ऋण स्वीकृति के संदर्भ में वार्त्ता की गई। जिसमें शाखा प्रबंधक द्वारा ऋण स्वीकृति के संदर्भ में आश्वासन दिया गया कि विभागीय निदेश के आलोक में लाभुक द्वारा वांछित कागजात आदि समर्पित करने पर शाखा द्वारा ऋण स्वीकृति की कार्रवाई की जायेगी। डीटीओ ने सभी शाखा प्रबंधक को अवगत कराया कि विभागीय निदेशानुसार बस क्रय करने के बाद ही लाभुक को परिवहन विभाग द्वारा पांच लाख रूपये उनके बचत खाता में हस्तान्तरित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]