तिरसकुंड में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल कटिहार जीता, पूर्णिया को दो गोल के अंतराल से हराया

न्यूज डेस्क अररिया: फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा के पास स्थित मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब कटिहार ने जीत लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में कटिहार की टीम ने पूर्णिया टीम को चार दो के अंतराल से गोल कर पराजित किया। प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट में कुल सोलह टीमों ने हिस्सा लिया था। नॉक आउट आधार पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में पहुंचे चार टीम के बीच दो सेमी फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया था।

वहीं आयोजन समिति के सदस्य चंदन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया था। तीन दिनों तक चली इस फुटबॉल मैच में शुक्रवार को चार टीमों के बीच दो सेमी फाइनल मैच हुआ। जिसमें एफसी सावरिया कटिहार बनाम हाॅली फूटबाॅल क्लब सिसवा रानीगंज के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। जिसमें सावरिया टीम ने हाॅली फूटबाॅल क्लब को एक गोल से पराजित कर फाईनल में अपनी जगह बना लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच सागेन सकाम पूर्णिया बनाम एफसी चंपानगर के बीच हुआ।जिसमें सागेन सकाम पूर्णिया की टीम ने चंपानगर को दो गोल से हरा कर फाईनल में जगह बना लिया।
फाइनल मैच में दोनो टीमों को और से शानदार प्रदर्शन किया गया। काफी समय तक मैच बराबरी पर था और दोनों टीम गोल कर पाने में विफल थे। लेकिन मध्याह्न के बाद काफी संघर्ष के बाद कटिहार सावरिया टीम ने सागर सकाम पूर्णिया टीम को दो गोल से पराजित कर फाईनल मैच जीतने में कामयाब रहा।

वहीं फाइनल में मुख्य अतिथियों के रुप में मौजूद राजद प्रदेश सचिव सह प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान, पूर्व मुखिया सदानंद मंडल, वार्ड सदस्य उदय कुमार दास, जिप सदस्य प्रतिनिधि शंकर विश्वास, पंचायत समिति सदस्य विद्यानंद पासवान, मुन्ना पांडेय, अखिलेश मंडल आदि ने विजेता और उप विजेता टीम को कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । वहीं मैच के आयोजकों में मुखिया प्रतिनिधि उदयानंद मंडल, पंसस उपेन्द्र सोरेन, उद्घोषक शुक्ला मरांडी, मुकेश कुमार मंडल, भैया राम मूर्मू, शिबू सोरेन, बिट्टू मरांडी आदि समेत तमाम ग्रामीणों ने मैच को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आदिवासी समाज की सोलह स्थानों की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]