दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर के बाद बाइक से निकला शराब, नजारा देख दंग रह गए लोग

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

शराबबंदी के बीच बड़ा मामला सामने आया है। जिसमे बाइक की आपस मे टक्कर के बाद बाइक से शराब की कई बोतलें बरामद हुई है। यह नजारा देख लोग दंग रह गए।

यह मामला जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की है। जहां पिपरा में बीच बाजार सड़क पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक बाइक क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद क्षतिग्रस्त बाइक से शराब की बोतलें निकलने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि बाइक में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें रखी हुई है। हालांकि दुर्घटना के तत्क्षण बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोग शराब की बोतल लेकर चलते भी बने। इसी बीच घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। जिसमे से शराब की कई बोतलें बरामद की गई है। घटना के बाद चर्चा का बाजार गर्म है।


इधर, इस बाबत पूछे जाने पर पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बाइक को जब्त कर शराब बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]