नववर्ष सेलिब्रेशन में भारतीय पर्यटकों को नेपाल में परेशानी के बावत मंच ने मोरंग सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

नव वर्ष सेलिब्रेट करने के लिए सैकड़ों की संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल के वादियों में जाते हैं। ऐसे में भारतीय क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको लेकर भारत-नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच का एक प्रतिनिधि मंडल मोरंग के सीडीओ से शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

नेपाली कांग्रेस के युवा नेता व नेपाल भारत सामाजिक सांस्कृतिक मंच के सलाहकार महेश साह एवं मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व मे मोरंग जिला मे पदभार ग्रहण किए प्रमुख जिला अधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराईं से मुलाकात की। नव वर्ष मे भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक को कोशी प्रदेश के प्रवेश द्वार जोगबनी से नेपाल जाने मे कोई समस्या न हो, इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिला अधिकारी से समाजसेवी महेश साह ने आग्रह करते हुए कहा कि नेपाल के पर्यटन क्षेत्र भ्रमण मे भारत के पर्यटक की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इसको ध्यान मे रखते हुए मंच के द्वारा लगातार किए जा रहे विराट दरबार व बथनाहा को रामायण सर्किट के तर्ज पर महाभारत सर्किट से जोड़ने के मांग पर पहल करने का आग्रह किया। जिससे अतिरिक्त रोजगार के अवसर सृजित किया जा सके।

जिला अधिकारी श्री भट्टराई ने कहा कि दोनों देश के बीच पौराणिक, धार्मिक ही नही आत्मीय सम्बन्ध भी है। नव वर्ष मे निश्चित रूप से ही दो देश के बीच के सम्बन्ध मे एक नया मधुर संदेश जायेगा। पर्यटक को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। वही नेपाल-भारत का रिश्ता एक अच्छा पड़ोसी का रहा है। दोनों देश के नागरिक के साथ समान व्यवहार होता रहा है। नव वर्ष मे नेपाल आने वाले पर्यटन का स्वागत के साथ कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समन्वय स्थापित करने की बात उन्होंने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *