पत्नी नहीं हो पा रही थी दोबारा प्रेगनेंट, बेटे की चाह में नाराज पति ने उठा लिया ऐसा घृणित कदम

रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला जिला के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमा गांव में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां पत्नी का दोबारा गर्भवती न होने से उसकी हत्या कर दी. मारी गई पत्नी की पहचान शिमला असुर (24) के रूप में हुई. इस केस में पति बुधवा असुर (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिमला असुर की हत्या उसकी 8 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने की गई है.

मौके पर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. इधर आरोपी बुधवा को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि 2014 में बुधवा व शिमला की शादी हुई थी. शिमला ने 2016 में एक बेटी को जन्म दिया था. बुधवा को बेटे की चाह थी. उसी समय से शिमला के प्रति उसका रवैया बदल गया था. फिर दोबारा शिमला ने गर्भवती नहीं हो रही थी, जिससे बुधवा आए दिन उसे ताने दिया करता था. इसी कड़ी में बुधवा शुक्रवार शिमला को खरी-खोटी सुना रहा था. इसके बाद दोनों में कहा-सुनी होने लगी. तब बुधवा ने धारदार हथियार से शिमला पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि कुटना गांव में पत्नी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी बुधवा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुत्र प्राप्ति की चाह पूरी नहीं होने से नाराज बुधवा ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है.

.

FIRST PUBLISHED : August 12, 2023, 18:41 IST

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]