पलासी के राकेश कुमार बने डीएसपी, बीपीएससी 68वीं परीक्षा में आया 30वां रैंक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के पलासी प्रखंड के सोहंदर हाट गोसाईदासपुर निवासी राकेश कुमार ने बीपीएससी की 68वीं परीक्षा में 30वां रैंक लेकर डीएसपी बने हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों के साथ साथ गांव में खुशी का माहौल है। बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लग गया है। राकेश कुमार का चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है और राकेश की भी चाहत पुलिस सेवा में जाने की थी। उन्होंने बताया कि बीपीएससी परीक्षा रिजल्ट आने के जो पद की चाहत उन्हें थी। वह पद उन्हें मिल गया है। राकेश ने बताया कि वह पहले दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करता था। लेकिन यूपीएससी में जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने यूपीएससी को छोड़ बीपीएससी की ओर रुख कर लिया। फलस्वरूप उन्हें मनचाहा पद मिल गया है। राकेश की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल से हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि पुलिस और आम जनता के बीच की जो खाई बनी है, उसे पाटा जाय।पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच सामंजस्य से ही विधि व्यवस्था संधारण से लेकर क्राइम कंट्रोल किया जा सकता है। राकेश ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरु, भाई बहन, परिजन सहित स्थानीय लोगों और मित्रों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]