पाई वर्ल्ड के स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर मताधिकार को लेकर किया जागरूक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के पाई वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर रंगोली बनाकर मतदान और मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर सहित प्रवेश द्वार के पास राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर प्राकृतिक रंगों के सहारे मनमोहक रंगोली की प्रस्तुति दी। रंगोली को स्कूल के ईशा वर्मा, हनी प्रिया, सैयम, मयंक राज, प्रिया कुमारी, खुशी सोनावत, दिविजा डाबरीवाला, इशिता गुप्ता, अनु कुमारी, अंशिका अग्रवाल, नितिका कुमारी आदि ने तैयार किया। रंगोली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने भारत का मैप बनाते हुए मतदाताओं को दर्शाया है।

मौके पर स्कूली बच्चों ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र राष्ट्र है और संयोग है कि गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व इस गणतंत्र को मजबूत बनाने वाले मतदाताओं का दिन अर्थात राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। बच्चों ने कहा कि हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब सभी अपने मताधिकार की उपयोगिता को समझे।
वहीं स्कूल के निदेशक कार्तिक कुमार ने स्कूली बच्चों द्वारा तैयार रंगोली की सराहना करते हुए मतदान और मतदाता को लेकर बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से मतदान का अधिकार प्राप्त मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहल करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]