पीएम मोदी ने अररिया कोर्ट रेलवे उन्नमुखीकरण का किया शिलान्यास

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में 70,162 करोड़ की राशि से रेलवे का कायाकल्प होने जा रहा है। वित्तीय वर्ष  2024- 25 में जारी की गई 10,032 करोड़ की रिकॉर्ड राशि से बिहार के 92 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक तौर तरीके से नव निर्माण किया जाएगा। इसी के तहत मंगलवार को अररिया कोर्ट स्टेशन के विकास के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22.23 करोड़ से प्रस्तावित निर्माण कार्य का आधारशिला रखी। जिसको लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। अररिया कोर्ट स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा के कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि खुशी है कि बिहार के 92 स्टेशनों की सूची में अररिया का नाम भी शामिल है।अररिया कोर्ट स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। मोदी की गारंटी के साथ विकसित अररिया का निर्माण हो रहा है।इस योजना से यात्रियों को न केवल आधुनिक और सुलभ सुविधाएं मिलेगी बल्कि क्षेत्र के विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आज के इस शिलान्यास से अररिया के साथ पूरे देश में विकास के नए पर्व का शुभारंभ हुआ है,जो करोड़ो लोगों के जीवन को सुगम और सरल बनाएगा।

सांसद ने कहा कि अररिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है, जिसका प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अररिया में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए उन्होंने अपने को प्रतिबद्ध करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]