पुलिस गश्ती गाड़ी को धक्का मारने के मामले में हिरासत में लिये दो आरोपितों को सिमराहा पुलिस ने छोड़ा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया फारबिसगंज मुख्य मार्ग में मानिकपुर के पास रविवार को रात सिमराहा ओपी थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी में धक्का मारने के मामले में हिरासत में लिए गए कार में सवार दोनों आरोपितों को सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। छोड़े गए आरोपियों में पूर्णिया मरंगा के वार्ड संख्या 8 का रहने वाला कार चालक सत्यम कुमार पिता रुपेश यादव और भानू कुमार सिंह पिता धनंजय सिंह है। मामले में फारबिसगंज थाना (सिमराहा ओपी)कांड संख्या 128/24 दिनांक 19 फरवरी 2024 भादवि की धारा 279 और 337 के तहत दर्ज किया गया। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई मनीष कुमार यादव हैं।

उल्लेखनीय हो कि रविवार की रात सिमराहा ओपी थाना पुलिस की रात्रि गश्ती गाड़ी में सवार दारोगा समेत पांच पुलिस के जवान उस समय बाल बाल बच गए थे, जब कार के ठोकर पुलिस की गाड़ी पलट गई। जिसमें दरोगा समेत सवार पांच पुलिस के जवान घायल हो गए थे। सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया गया था। मौके से ग्रामीणों के मदद से दो लोगों को पकड़ा गया था, जबकि मौके से तीन अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे थे। थाना से ही जमानत देकर पीआर बॉन्ड के आधार पर छोड़े जाने को लेकर सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि दर्ज केस के आधार पर प्रावधान के तहत दोनों आरोपितों को छोड़ा गया है। वहीं फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने मामले को देखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]