प्रधानमंत्री के आह्वान पर सिमराही में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाई सफाई अभियान

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बहुत कम ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से तीर्थ स्थानों पर साफ-सफाई की अपील की है। पीएम मोदी की इस मुहिम में सभी से श्रमदान में भाग लेने की अपील की है। इसी कड़ी में जिले के नगर पंचायत सिमराही में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष पंकज सिंह और यूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रामजानकी ठाकुरवाड़ी, बड़ी दुर्गा मंदिर और शिवायलय की साफ सफाई की।

जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश और प्रदेश के प्रत्येक मंदिर, मठ में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी से अपील करेंगे कि वे इस अभियान को जारी रखें और अपने आस-पास के गली, मोहल्ले में इसी तरह सफाई रखकर नगर को स्वच्छता में नंबर 1 पर लाएं। उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी पर जवाब देते हुए कहा कि प्रभु राम के काज में सबका स्वागत है, घर में जब भी कोई खुशी व मांगलिक कार्य होता है तो हमारा रोम रोम आह्लादित होता है, प्रफुल्लित होता है और ऐसा ही महसूस हो रहा है कि कोई हमारे घर में बहुत बड़ा समारोह है। भारत माता के घर में बहुत बड़ा समारोह है, प्रभु राम स्वयं मंदिर में पधार रहे हैं इस अवसर पर हम सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

वही नगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि की प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भी यदि विपक्षी नेता राजनीतिक रूप दे रहे हैं तो यह उनका दुर्भाग्य है और उनकी इस प्रकार की बयान बाजी से उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे अलग होकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं।

मौके पर अविनाश साह, कुन्दन विवेक, अमित भगत, गोल्डेन दास, अमित साह, राहुल साह, अमित महतो, देवादित्य सेन, मोनू स्टार कर्ण, रामचन्द्र भगत, विप्लव भगत, आनंद गुप्ता, अवध भगत, बबलू महतो सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मंदिर के साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]