प्रधानमंत्री मोदी ने किया बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ, सिमराही में दिखा उत्साह, महिलाओं ने सुना पीएम मोदी का संदेश

News Desk Supaul:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। यह संस्था पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसके जरिए जीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं एवं सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का मकसद ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करना है।

पीएम मोदी के संबोधन को सुनते महिलाएं

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की महिलाएं अब आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल व्यवस्था से ऋण वितरण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सरल और तेज होगी।

जिलेभर में आयोजित हुआ लाइव प्रसारण

शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुपौल जिले के कई स्थानों पर किया गया। इसी क्रम में सिमराही के धर्मपट्टी स्थित पैक्स गोदाम परिसर में भाजपा सिमराही मंडल की ओर से लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता वहां उपस्थित हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

महिलाओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस योजना से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी। महिलाओं ने इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

सिमराही में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश कुमार ने की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, निर्मली विधानसभा प्रभारी सुमन चंद, निर्मली विधानसभा संयोजक सीमा कुशवाहा, निवर्तमान जिला महामंत्री सुरेश सुमन, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, राजकुमार पौद्दार, रमन कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष विजय मंडल, नगर मंत्री कविता देवी, रेखा देवी, गायत्री देवी, उषा देवी, शुभम राज, श्यामसुंदर सरदार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]